दतिया, अक्टूबर 27 -- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 22 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, एक आरोपी ने युवती के साथ दो बार जबरदस्ती की। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। युवती मंगलवार को अपने पिता और बुआ के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे खेत पर चारा काटने गई थी। इसी दौरान गांव का जयभान उर्फ चैंपियन अहिरवार अपने दोस्त आशीष अहिरवार के साथ वहां पहुंचा। युवती का आरोप है कि जयभान ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म क...