गाजीपुर, मार्च 16 -- रेवतीपुर, (गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 24 वर्षीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी खेत में घास लेने गई थी। तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा छह की छात्रा है। वह जानवरों के लिए खेत पर घास लेने गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे खोजने के लिए निकली। गांव से बाहर आते ही मां ने देखा कि उसकी बेटी रोते हुए आ रही थी। घर ले जाकर जब उससे रोने का कारण पूछा गया, तो उसने अपने साथ हुई घटना बताई। किशोरी ने बताया कि जब वह खेत में घास काट रही थी, तभी पड़ोस के एक युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.