हापुड़, अप्रैल 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई में खेत पर फसल काटने के लिए गए किसान के परिवार के घर से चोरों ने हाथ साफ करते हुए डेढ़ लाख की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित को घटना देर शाम को खेत से आने के बाद हो सकी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राम रतन ने बताया कि शनिवार को वह खेत पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ फसल काटने के लिए गया था। घर पर उसने ताला लगा दिया था। देर शाम को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर के कमरे खुले हुए थे और उनका सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान की छत से मकान में आए और घर की सेफ में रखी करीब एक लाख 50 हजार की नकदी और लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर...