हापुड़, जनवरी 31 -- बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में खेत पर गए किसान ने अज्ञात हमलावर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरौली निवासी सचिन उर्फ कालू ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह खेत पर काम करने गया था। आरोप है कि खेत पर पहुंचते ही पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह किसी तरह बच सका। कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। मदद के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.