मैनपुरी, अगस्त 26 -- शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा। झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बुधवार को खेतों पर गए किसान पर एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते ने किसान को लहूलुहान कर दिया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उपचार देकर उसे घर भेज दिया गया। कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जगह-जगह गली मोहल्लों में घूम रहे कुत्ते महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पैठ निवासी 55 वर्षीय ग्रीशचंद्र पुत्र रामनाथ बुधवार को खेतों पर गए थे। जहां अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। वह खेत में गिर पड़े तो कुत्ते ने उनके घुटने के ऊपर काट लिया। कई कुत्ते उन पर टूट पड़े। चीख पुकार सुनकर ...