एटा, मार्च 7 -- खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर न आने पर घरवाले खेत पर पहुंचे। खेत पर किसान का शव पड़ा मिला। परिवारीजन शव को घर ले आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना निधौलीकलां के गांव कासिमपुर निवासी सुनहरी लाल (40) पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार शाम को घरवालों से खेत पर जाने की कहकर गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। खेत पर किसान का शव पड़ा मिला। जानकारी पर अन्य लोग भी पहुंच गए और शव को घर पर ले आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। शरीर पर कोई चोट के निशान है। निधौली कलां पुलिस का कहना है कि घरवालों का कोई आरोप है। किसान का शव खेत पर पड़ा मिला था ऐसा घरवालों ने बताया है। पोस्टमार्टम...