पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। खेत पर गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 फरवरी को उसकी 17 वर्षीय बहन खेत पर गई हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम शिवपुरिया निवासी आदेश ने उसकी बहन को पकड़ लिया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। जब उसकी बहन ने शोर मचाते हुए शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। उसकी बहन ने घर आकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर थाना न्यूरिया पहुंचा...