बरेली, अप्रैल 20 -- ​आंवला। ​मोहल्ला नालापार उर्फ घेरकरम खां निवासी मुशाहिद खान ने बताया कि 16 अप्रैल की रात वह अपनी बाइक मिर्जापुर रोड स्थित बाल विद्यापीठ स्कूल के पास अपने खेत पर खड़ी कर गेहूं की गहाई करवा रहा था। रात करीब 11 बजे जब लौटा तो बाइक गायब थी। मौके पर एक कटर पड़ा था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने कटर से लॉक काटकर बाइक ले गए। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...