उरई, अप्रैल 24 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में गुरुवार रात किसान ने रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को तब हुई जब गांव के लोग खेत की तरफ से गुजरे और रस्सी से लटक रहे किसान के शव को देखकर उन्होंने खबर दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला है कि किसान नशा करता था जिसे लेकर घर में झगड़ा होता था। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी 45 वर्षीय किसान रामपाल का शव शुक्रवार सुबह खेत में रस्सी से लटका मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी वहां आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गुरुवार रात को परिवार के सभी...