एटा, फरवरी 23 -- एटा। थाना मारहरा के गांव पिदौरा निवासी भूरी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव नौजलपुर निवासी समयपाल सहित तीन आरोपियों पर खेत पर अवैध कब्जा कर लिया और विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घरवालों पर हमला कर किया घायल एटा। थाना अवागढ़ के गांव सिकरारी निवासी पंकज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 फरवरी को गांव के सतेन्द्र सहित चार आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, घरवालों पर हमला कर दिया। हमले में घरवाले घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घर के सामने से बाइक चोरी एटा। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी अवनीश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को घर के सामने बाइक खड़ी थी वही से च...