खेत पर काम रही महिला की सर्पदंश से मौत
झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव अस्ता में खेत पर काम कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्ता गांव निवासी हरिओम अहिरवार की 34 पत्नी मिथलेशी बुधवार की शाम खेत में काम कर रही थी। तभी किसी सांप ने डंस लिया। जिससे वह छटपटाने लगी और वहीं गिर गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास से ग्रामीण एकत्र हो गए। वहां पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। जिससे कोई आराम नहीं मिला। गुरुवार सुबह तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। उसे गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। अस्पताल में डॉ. विपिन बहादुर ने बताया कि महिला को लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.