पीलीभीत, जुलाई 11 -- मझोला, संवाददाता। खेत पर काम कर रहे युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर निवासी 35 वर्षीय महेश पुत्र केसरी लाल गुरुवार शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। शाम साढ़े चार बजे अचानक खेत पर तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने महेश के ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग एकत्र हो गए, जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल युवक को पहले सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। बुधवार रात भी रामपुर गोरख गांव के पास एक साथ तीन तेंदुए सड़क पर देखे गए। मझ...