मेरठ, मार्च 19 -- समसपुर सुरानी गांव में खेत पर काम कर रहे युवक पर दबंग लोगों ने रंजिशन धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। कृष्णवीर सिंह ने बताया कि 15 मार्च की शाम उसका पुत्र हिमांशु खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही अंकित, अनुराग, रोहित, संजय और संजीत समेत अन्य युवक थार गाड़ी से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी के हाथों में तलवार, लाठी, चाकू व अन्य धारदार हथियार थे। उन्होंने आते ही उसके पुत्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया। उधर, पुलिस ने कृष्णवीर की तहरी...