मेरठ, जून 10 -- बना गांव में खेत पर काम कर रहे दो ग्रामीणों पर परिवार के ही लोगों ने कसले व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंचौली क्षेत्र के बना गांव निवासी रित्रिपाल अपने भाई प्रदीप के साथ खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान परिवार के ही संजय और उसके बेटों हर्षित व विजुल खेत पर पहुंचे। ट्यूबवेल के पानी को लेकर हुए विवाद में संजय और उसके बेटों ने रित्रिपाल और प्रदीप के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कसले व धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर वार करते हुए उन्हें लहुलूहान कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इंचौली पुलिस ने तीनों आरोपियों संजय उसके बेटों हर्षित और विजुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...