पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी फकीरेलाल पुत्र टोड़ीलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह खेत पर अकेले काम कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही चुन्नीलाल पुत्र घनश्याम ने उन्हें पकड़कर बंधक बना लिया और तमंचा दिखाकर लात-घूंसों व डंडों से पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की कोशिश कर रहा था, तभी उनका बड़ा बेटा राजेश मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक हाथ व पैर काम नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- डंडों से मारपीट कर युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने घायल वृद्ध की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...