रुडकी, अप्रैल 23 -- सुल्तानपुर। एक युवक ने बाडीटीप और भोगपुर गांव के युवकों पर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के तिलकपुरी गांव निवासी बॉबी ने भिक्कमपुर चौकी पुलिस से शिकायत कर बताया कि बुधवार शाम वह अपने पिता, मां और छोटे भाई के साथ खेत से भूसा भरने गया था। इस दौरान बाडीटीप और भोगपुर गांव के कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...