शामली, मार्च 3 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव नौजल में खेत पर काम कर रहे दो सगे भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव नौजल निवासी संदीप कुमार पुत्र राजबल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई योगेश के साथ खेत पर आम के पेड़ लगाने का कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही आरोपी मदन, नैन सिंह, रणवीर पुत्रगण रोहतास, राहुल पुत्र मदन, अनुज पुत्र नैन सिंह, अमित व सचिन पुत्र धर्मवीर वहां पहुंचे और दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें दोनों भाई सर व नाक पर लाठी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की ...