पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर नौगवां निवासी अरविंद वर्मा ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि आठ जून को शाम करीब आठ बजे वह अपने खेत पर पानी लगा रहा था। तभी पड़ोस का राजेश पुत्र बालकराम वहां आया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में पहने कढ़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घर पहुंचकर उसने आरोपी के पिता बालकराम और मां सोमवती और छोटे भाई बेबी से शिकायत की। इस पर सभी लोग धमकी देने लगे। नौ जून को वह अपने पिता चुन्नीलाल के साथ कचहरी से गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- मेढ़ विवाद की रंजिश में हमला और फायरिंग का आरोप तभी गांव के समीप आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर धमकाया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक...