अमरोहा, मार्च 30 -- रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में खेत पर काम करते समय किसान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मामले दंपति व बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी रोहित के मुताबिक 29 मार्च की दोपहर में लगभग तीन बजे उनके पिता जयपाल सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही रहने महेंद ने अपनी पत्नी सर्वेश देवी व बेटे नकुल के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। तीनों गाली-गलौज करने लगे, जब पिता ने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रोहित के मुताबिक आरोपी पक्ष खेती के रास्ते को लेकर रंजिश रखता है, जिसके चलते हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव ने बताया कि मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.