खेत पर काम कर रहे किसान की तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत
इटावा औरैया, मई 20 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम चक सलेमपुर निवासी रामबहादुर सिंह की खेत पर काम करते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामबहादुर सिंह बुधवार को अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में तेज धूप और भीषण लू के कारण उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। गर्मी से परेशान होकर वह पास ही स्थित एक आम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अटल बिहारी ने बताया कि रामबहादुर सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन दिन में अत्यधिक गर्मी और लू लगने के कारण उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान मृतक अपने पीछे दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.