लखीमपुरखीरी, जून 14 -- मझगई वन रेंज के रामनगर कलां गांव में रविवार शाम करीब छह बजे जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेत पर काम करते समय बाघ ने किसान पर हमला किया। वहीं वन विभाग ने हमलावर वन्यजीव बाघ होने की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान शारदा नदी के किनारे खेतों पर काम कर रहा था। तभी अचानक खेत से निकले बाघ ने उनपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया। थोड़ी देर में किसान की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और हंगामा करने लगे। देर रात तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...