कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में जहरीले कीड़ों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। मंगलवार शाम को खेतों पर काम करने गए राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान की सर्प दंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में पीएचसी राजपुर लाए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।बैना गांव निवासी किसान महाबीर सिंह अपने खेतों पर काम करने गए थे। वहां काम करते समय जहरीले सांप के काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर परिजन उनको झाड़ फूंक कराने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर पीएचसी राजपुर ले गए। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी ईश्वरवती बदहवास हो गई। जबकि पुत्रोंप्रमोद, मनोज व विनोद ...