रामपुर, मार्च 20 -- खेत पर काम कर रहे परिवार के चार लोगों को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने गालियां देना शुरू कर दी, विरोध पर लाठी डंडों से मारपीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम धीमर खेड़ा निवासी रामचंद्र सिंह सत्रह मार्च को अपनी पुत्र बधू और पोती रजनी, पुत्र पूरन सिंह के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पर गांव के ही महेंद्र, प्रह्लाद, धीर सिंह, लाखन, अनिल, रोहित सहित छह लोगों के द्वारा गालियां देना शुरू कर दिया गया। गलियों का विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आये आसपास के लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए है। इस मारपीट में पुत्र बधू मुन्नी, पोती रजनी सहित तीन घायल हो गए है...