खेत पर काम करते समय सांप के डसने से किसान की मौत
बदायूं, जुलाई 22 -- बदायूं। खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई का रहने वाला 55 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बृजलाल सोमवार दोपहर अपने खेत पर खेती का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। शुरुआत में उसे इसका एहसास नहीं हुआ और वह खेत पर काम करता रहा। यह भी पढ़ें- Banda News: खेत में किसान को सांप ने डसा, मौत कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.