झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव मथुपुरा में खेत पर पानी लगाते वक्त बिजली करंट से अधेड़ किसान झुलस गया। वहीं उसे बचाने दौड़ा पड़ोसी भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। वहीं परिवारों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मथुपुरा निवासी देव सिंह विश्वकर्मा (55) और सरमन पाल (65) पड़ोसी थे। दोनों के खेत भी लगे हुए हैं। रविवार की देव सिंह अपने खेत में बोई सब्जियों को पानी लगे थे। वहीं सरमन भी काम रहे थे। पहले दोनों आपस में बतियाने लगे। तभी पानी लगाने के लिए जैसे ही देव सिंह मोटर चालू करने को आगे बढ़े तो अचानक उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तीखा था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर छटपटाने लगे। उनकी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.