हापुड़, जून 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता में खेत पर कब्जे के प्रयास का विरोध करना एक किसान और उसके भाई के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने फावड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता निवासी कृष्णवीर ने बताया कि सात जून को वह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही ऋषिपाल, उसका पुत्र सुनील, भतीजा अंकुश तथा एक अज्ञात व्यक्ति खेत में जबरन कब्जा करने की नीयत से नाली बनाने लगे। यह भी पढ़ें- हापुड़ : खेत पर कब्जा करने के विरोध पर फावड़े से किया जानलेवा हमला पीड़ित और उसके भाई रजनीश ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए। आरोपियों ने फावड़े लेकर दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। हमले में पीड़ित घायल हो गया। ...