आगरा, जनवरी 6 -- ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला भंडारी में रविवार शाम एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होने की बात कही है। परिजनों के मुताबिक ढोलना के नगला भंडारी गांव निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल सिंह पुत्र भूप सिंह गत रविवार की देर शाम करीब सात बजे अपने खेत पर बेहोशी की हालत में मिले थे। वह खेत में खड़ी गेंहू की फसल देखने के लिए गए थे, तभी अचेत हो गए। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद खेत पर पहुंचे परिजन धर्मपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब साढ़े आठ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद पर...