मोतिहारी, जनवरी 28 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में खेत में पटवन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के टिकुलिया ढाब टोला वार्ड 4 निवासी सुखाड़ी सहनी (50) था। घटना सोमवार की है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मृतक के पुत्र सिकंदर सहनी ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी ...