खगडि़या, मार्च 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना के हरदिया गांव निवासी 76 वर्षीय प्रमोद चौधरी की मौत खेत पटवन के दौरान करंट लगने से हो गई। बताया जाता है कि गिरवर नारायण चौधरी के 76 वर्षीय पुत्र प्रमोद चौधरी बिजली मोटर के द्वारा खेत पटवन करने शुक्रवार को गया था। जहां करंट लगने से प्रमोद चौधरी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा चौथम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौथम थाना के एसआई संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...