जौनपुर, मार्च 1 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर गांव में खेत की निगरानी करने गए एक वृद्ध पर शनिवार को दोपहर में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खर्गसेनपुर निवासी 70 वर्षीय सभाजीत पुत्र लुट्टूर शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे खेत देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही प्रशान्त सिंह पुत्र अनुपम सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडा एवं लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.