लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान गढ़ी बिशनपुर निवासी गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि विकास कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने खेत देखने गया था। इसी दौरान पहले से गाड़ी में बालू लोड कर रहे बालू माफियाओं और उसके गुर्गों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना खेत के पास सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। यह भी पढ़ें- लखीसराय : खेत देखने गए युवक पर बालू माफियाओं का हमला, 15 जगह चाकू गोदकर किया घायल, एक गिरफ्तार परिजनों के अनुसार हमलावरों ने विकास कुमार को प्रशासन का आदमी समझ लिया और उसी शक में उस...