खेत देखने गए युवक की करंट से मौत
गंगापार, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के कुलमई गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में खेत देखने गए युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। जानकारी के अनुसार कुलमई गांव निवासी 27 वर्षीय संतोष भारतीया पुत्र स्व. वसंत लाल शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित गेहूं के खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे 440 वोल्टेज की लाइन भी प्रभावित हो गई। पास खड़ा संतोष इसकी चपेट में आ गया और तेज करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.