पीलीभीत, जुलाई 11 -- पूरनपुर। एक दिन पहले खेत देखने गए युवक का शव सुतिया नाले में बरामद होने से खलबली मच गई। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव दूसरे दिन नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजार घाट बैल्हा के रहने वाले करन सिंह (18) पुत्र हरवंश सिंह गुरुवार सुबह अपने खेत पर गए थे। करन के शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। परिजन खेत पर पहुंचे तो करन के कपड़े पास के सुतिया नाले के किनारे मिले।उसके यह भी पढ़ें- Raebareli News: गंगा में स्नान कर रहा युवक डूबा, मौत नाले में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर हजारा थानाध्यक्ष शरद कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने नाले में करन की तलाश की, लेकिन उसका पता नह...