खेत देखकर लौट रहे युवक को रोककर दी जान से मारने की धमकी
इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा। अवारी गांव निवासी जयपाल सिंह भदौरिया ने बढ़पुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के करमगंज में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्त अवधेश सिंह तोमर निवासी गांधी नगर के साथ गांव से खेत देखकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों नगला गौर तालाब के पास पहुंचे, तभी गांव अवारी निवासी अमन उर्फ बच्चा बाबा ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आसपास लोग एकत्र हो गए और पीछे से पुलिस की गाड़ी आती देख आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.