अंबेडकर नगर, मई 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वर्षा जल संचयन और फसलों की सिंचाई संकट दूर करने के लिए कृषि विभाग की खेत तालाब योजना किसानों की लिए लाभकारी है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 16 खेत तालाबों का निर्माण किया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना में एक तालाब की लागत एक लाख पांच हजार रुपए निर्धारित की गई है, जिसमें लाभार्थी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देय होता है। अनुदान की यह राशि सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दो किस्तों में भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- खेत तालाब योजना से बनेंगे 16 तालाब, आवेदन की प्रक्रिया शुरू पहली किस्त तालाब की खोदाई पूरी होने पर 39375 रुपए तथा दूसरी किस्त 13125 रुपए पक्का इनलेट निर्माण के बाद प्रदा...