औरैया, जुलाई 16 -- खरीफ सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद, सिंचाई का पानी और बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खाद, सिंचाई या बिजली के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जाए, जबकि खराब पड़े सरकारी नलकूपों को जल्द चालू कराया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों की मांग के अनुसार फुटकर विक्रेताओं को खाद का आवंटन भी कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक और निर्धारित बिक्री दर का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। साथ ही नियमित जां...