बदायूं, मई 19 -- पांच साल को गिरवी रखे खेत को समय से पूर्व जोतने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पक्ष के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया इस मामले में पुलिस ने पिता पुत्रों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला इलाके के गांव रोशन नगर का है। गांव निवासी राजू सिंह पुत्र नवाब सिंह का आरोप है कि उसने गांव के ही अंगद का तीन बीघा खेत एक लाख पांच हजार में पांच साल को गिरवी रखा था। जिसे तय समय से पूर्व छोड़ने की जिद पर अड़ गया। जब उसके भाई भगवान सिंह ने विरोध किया तो उनकी अंगद ने अपने पुत्र मोनू और मनीष के साथ मिलकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक को पीटा, तीन पर केस पुलिस ने तीनों आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...