कोडरमा, जुलाई 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में शनिवार को खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगड़ो के पारडीह निवासी सुधीर यादव (25), पिता राजू यादव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुधीर यादव ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। उसे निकालने के लिए चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।युवा चालक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि म...