आगरा, अप्रैल 8 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र बड़ोबरा खुर्द गांव में बुधवार को खेत जोतते समय रोटावेटर की चपेट में आने से युवा किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड मार्ग जाम कर दिया। बुधवार सुबह बड़ोबरा खुर्द निवासी सत्यदेव कुशवाह (38) पुत्र विपतीराम ने गांव के ही कोमल सिंह कुशवाह का खेत बटाई पर सब्जी करने के लिए लिया था। बुधवार को गांव के तेजपाल सिंह से अपने खेत की रोटावेटर से जुताई करवा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सत्यदेव ट्रैक्टर पर बैठा था, तभी अचानक असंतुलित होकर वह पीछे चल रहे रोटावेटर पर गिर गया। वह रोटावेटर की ब्लेडों की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक छा गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.