फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- कायमगंज, संवाददाता नगर से सटे गांव पितौरा में गुरुवार को खेत की ओर जा रहे वृद्ध पर सांड़ ने अचानक हमला कर उन्हें पटक दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन एटा में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।पितौरा निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। जब तक वह बचाव कर पाते, सांड़ ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सांड़ को भगा उन्हें बचाया। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। सुरेश चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एटा पहुंचते-पहुंचते उनकी स्थिति बेहद नाजु...