हमीरपुर, अप्रैल 18 -- हमीरपुर। सरीला तहसील क्षेत्र के जिटकरी गांव में शनिवार सुबह मौरंग भरने जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल करीब एक से डेढ़ घंटे तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा और उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। जिटकरी गांव निवासी 55 वर्षीय फूल सिंह शनिवार की सुबह खलिहान जा रहा था। तभी खदान मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास स्थित खदान के कांटे पर मौजूद कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया। बाद में ग्रामीणों ने निजी साधन से फूल सिंह को सीएचसी सरीला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला, एक पुत्र रमाकांत और दो विव...