चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी पेट्रोल पंप के पास हाईवे में बुधवार को सुबह पैदल शौच करने जा रहे अधेड़ किसान को तेज रफ्तार डंपर ने बुरी तरह रौंद डाला। जिससे किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। अहिरी निवासी 55 वर्षीय किसान रामभजन बुधवार को सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकला था। वह हाईवे किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने पेट्रोल के समीप उसे बुरी तरह रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद भागे चालक समेत डंपर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...