बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में किशोरियों के अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में बौंड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से खेत जाने निकली 14 वर्षीय किशोरी रास्ते से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 9 मार्च की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर स्थित खेत पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह खेत तक नहीं पहुंची। खेत में काम कर रहे परिजन जब घर लौटे तो उन्हें पता चला कि किशोरी खेत के लिए निकली थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं।इसके बाद परिजनों ने किशोरी की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक भी 9 मार्च की शाम से ...