इटावा औरैया, मार्च 14 -- ऊसराहार मार्ग पर नगला चंदेलन गांव जाने वाले मोड़ के पास शुक्रवार रात एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों और राहगीरों ने नगला चंदेलन गांव की ओर जाने वाले मोड़ के पास एक युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की हालत गंभीर लगी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज एसआई इद्दू हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। चचेरे भाई सतेंद्र ने म...