भागलपुर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के नवटोलिया निवासी अमृत यादव पिता भरत यादव पर चौह्हदी के ईशो यादव, देवेंद्र यादव, परितोष कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार ने गांव जाने के क्रम में रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं नारायणपुर गांव निवासी सुशीला देवी पति तिरो यादव ने अरविंद रविदास, रवि रविदास, संजीव रविदास, छोटू रविदास, मुनेश्वर रविदास भवानीपुर पर मारपीट व गालीगलौज का आरोप लगाकर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...