बगहा, मार्च 19 -- बगहा । मंगलवार की दोपहर खेत घूमने गईं दो युवतियां लापता हो गई। लापता युवतियों में एक युवती बालिग है दूसरी नाबालिग हैं। दोनों चचेरी बहन हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राजेश पासवान की पुत्री मालती कुमारी अपने चचेरी बहन पिंकी के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव के सरेह स्थित खेत की ओर गई थी । दोनों रोज की तरह खेत देखने निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती गई और वे दोनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम पीड़ित पिता राजेश पासवान ने नगर थाना पहुंचकर आवेदन दिया। दोनों के लापता होने की सूचना दर्ज कराई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...