महाराजगंज, सितम्बर 19 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरहवां निवासी 52 वर्षीय बिहारी पासवान बगल से गुजर रही डंडा नदी में बुधवार को डूब गया। उसके डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीम ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बिहारी पासवान का पता नहीं चल सका है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार बिहारी पासवान खेत देखने गए था। इसी दौरान डंडा नदी के किनारे शौच के लिए चला गया। वह नदी की तेज बहाव में डूबकर बह गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बिहारी पासवान के नदी में डूब जाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.