हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ककवाही गांव में शौच के लिए खेत गए युवक पर घात लगाकर बैठे दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित के पिता विशम्भर दयाल के अनुसार शाम को उनका बेटा गोलू खेत की ओर गया था, तभी गांव के ही तीन लोगों ने उसे रोककर जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- मजदूर पर हमले में चार पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.