प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी बृजेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 16 मई की सुबह खेत गया था। रंजिश के चलते महाजन का पुरवा जमेठी गांव निवासी कुछ लोग उसे गालियां देते हुए पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी। पीड़ित बृजेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने इन्द्रापति, रोहित, दिनेश कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक को पीटा यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को बेरहमी से पीटा यह भी पढ़ें- खेत की जोताई को लेकर पिटाई, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...