प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- कोहंडौर। नगर पंचायत कोहंडौर के भावापुर वार्ड निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार मंगलवार रात घर से खेत जाने के लिए बाहर निकला था। काफी देर तक न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात उसका बांस की कोठ के पास शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ धनंजय राय ने बताया कि परिजनों की आशंका पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। उधर पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता न चलने पर जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...